फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No Minister from Basti Division in Yogi Cabinet Expansion news in hindi

दिग्गजों में मायूसी - योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे 2 विधायक- अबकी एक भी नहीं

Mon, 11 May 2026 12:51 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 11 May 2026 12:51 PM IST
सार

यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बस्ती मंडल के हाथ एक बार फिर खाली रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले से किसी भी विधायक या नेता को जगह नहीं मिली। विस्तार से पहले मंडल के कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। सियासी जानकारों का मानना है कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने में बस्ती मंडल पिछड़ गया।

विज्ञापन
No Minister from Basti Division in Yogi Cabinet Expansion news in hindi
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार में बस्ती मंडल की झोली खाली ही रही। इससे पार्टी नेताओं में मायूसी है। योगी के पहले कार्यकाल में सिद्धार्थनगर से दो मंत्री बनाए गए थे। बस्ती मंडल में तीन जिले बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर हैं।

विज्ञापन


योगी सरकार के पहले कार्यकाल में सिद्धार्थनगर जिले से इटवा के विधायक सतीश द्विवेदी और बांसी के विधायक राजा जय प्रताप सिंह मंत्री बनाए गए थे। उस दौरान मंडल की कुल 13 विधानसभा सीटों में 12 सीटें भाजपा की झोली में आई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में सीटें घटकर आठ रह गईं।

विज्ञापन

इसमें बस्ती से एक, संतकबीरनगर से तीन और सिद्धार्थनगर से चार सीटें पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि योगी सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार में कम से एक विधायक को जरूर जगह मिलेगी। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के आचार्य एवं राजनीतिक विश्लेषक प्रो. गोपाल प्रसाद कहते हैं कि, इसी अंचल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा ताल्लुक है।

मुख्यमंत्री योगी और महराजगंज से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यहीं से हैं शायद इसीलिए बस्ती मंडल से किसी को जगह नहीं मिली। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान जातीय, सामाजिक संतुलन को पार्टी अपनी कसौटी पर परखती है। इसे उपेक्षा की दृष्टि से देखना ठीक नहीं होगा। संभव है कि संगठनात्मक ढांचे में यहां के लोगों को ज्यादा तवज्जो दी जाए।

गोरखपुर मंडल को नहीं थी उम्मीद
मंत्रिमंडल विस्तार में गोरखपुर मंडल से पार्टी नेताओं को बहुत उम्मीद नहीं थी, इसकी वजह भी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि यही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी महराजगंज से सांसद हैं और गोरखपुर शहर में ही उनका निवास है।

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे और राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल वर्तमान में राष्ट्रीय महामंत्री हैं। इसके अलावा बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद कमलेश पासवान भी केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं। देवरिया जिले की पथरदेवा विधानसभा सीट से विधायक सूर्य प्रताप शाही प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री और सलेमपुर की विधायक विजयलक्ष्मी गौतम प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं।
विज्ञापन

कमलेश पासवान ने दी बधाई
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल सभी विधायकों को बधाई दी है। कहा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी जनसेवा व सुशासन के संकल्पों के साथ विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed