फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No medicine will be available in Gorakhpur without mask due to Coronavirus

CoronaVirus in Gorakhpur: दवा खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ लें पूरी खबर, खाली हाथ आना पड़ सकता है घर

Fri, 10 Apr 2020 02:03 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Apr 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
No medicine will be available in Gorakhpur without mask due to Coronavirus
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर शहर के मेडिकल स्टोर्स और जिला अस्पताल में दवा खरीदने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को अब मास्क लगाना होगा। बिना मास्क के दोनों ही जगहों पर अब दवाएं नहीं मिलेंगी। बगैर मास्क या गमछे से मुंह ढंके दुकान पहुंचने पर दवाएं नहीं दी जाएंगी। यह फैसला जिला अस्पताल प्रशासन और दवा विक्रेता समिति ने लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर बुधवार को शासन ने मास्क को लगाना अनिवार्य कर दिया है। पालन न करने वालों पर कार्रवाई के लिए भी कहा गया है। शासन के निर्णय का स्वागत करते हुए दवा विक्रेता समिति ने यह फैसला लिया है कि बिना मास्क पहने या बिना गमछा बांधे लोगों को दवाएं नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन


दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्रनाथ दुबे और महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि शासन के इस फैसले के तहत अब दवा की बिक्री की जाएगी। थोक व फुटकर विक्रेताओं को दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही बिना मास्क के आने वाले व्यापारियों और अन्य लोगों को दवाएं नहीं दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारियों ने क्या कहा

ऐसे में जो लोग मास्क या फिर गमछा बांधकर आएंगे उन्हें ही दवा उपलब्ध कराएंगे। बताया कि बगैर मास्क या गमछा से मुंह ढंके पहुंचे हुए खरीदारों को भी दुकानदार दवा देने से इनकार कर सकता है। यह निर्णय सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि दवा लेने के लिए मास्क लगाकर आना होगा। बगैर इसके मरीज और तीमारदारों को दवाई नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed