फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur flood update No effect on water level of rivers due to rain

गोरखपुर: बारिश से नदियों के जलस्तर पर कोई असर नहीं, 16 गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे

Sun, 26 Sep 2021 02:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Sep 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur flood update No effect on water level of rivers due to rain
गोरखपुर बाढ़ अपडेट। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले दिनाें हुई बारिश का जिले की नदियों के जलस्तर में कोई असर नहीं पड़ा है। सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। 16 गांव अब भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। इन गांवों में लोगों को आने जाने के लिए सात नावों को लगाया गया है।
विज्ञापन


जनपद में बहने वाली सभी नदियां एक माह पहले उफान पर थीं। इससे राप्ती तथा अन्य नदियों के तटबंध जर्जर हो गए थे। राप्ती नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंचाई विभाग के अलावा प्रशासन की तरफ से निगरानी की जा रही थी। ग्रामीण बंधों पर पहरा दे रहे थे।
विज्ञापन


एक माह बाद जब नदी का जलस्तर नीचे आया तो लोगों ने राहत की सांस ली। अब घाघरा नदी खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर नीचे आ गई है। राप्ती नदी 1.15 मीटर खतरे के निशान से नीचे है, जबकि रोहिन नदी 3.26 मीटर, वहीं गोर्रा नदी खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर नीचे आ गई है। वहीं बाढ़ के पानी से अब भी गोला तहसील के 10, सदर तहसील के चार और सहजनवां तहसील के दो गांव घिरे हैं। यहां के लोगाें को आने-जाने लिए नाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed