फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NMC objects to online attendance of resident doctors.

Gorakhpur News: रेजिडेंट डॉक्टरों की ऑनलाइन हाजिरी पर एनएमसी की आपत्ति

Sun, 02 Aug 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
NMC objects to online attendance of resident doctors.
- बीआरडी की बढ़ी एमबीबीएस सीटों की मान्यता पर संकट
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों की ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था में लापरवाही अब कॉलेज प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने रेजिडेंट डॉक्टरों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर आपत्ति जताई है। इसके चलते एमबीबीएस की बढ़ी हुई 50 सीटों की वार्षिक मान्यता के नवीनीकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। एनएमसी ने करीब छह माह पहले शिक्षकों और रेजिडेंट चिकित्सकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य करने का निर्देश दिया था। इसके बाद शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना शुरू कर दिया लेकिन 350 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से इसमें अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन

एनएमसी ने हाल ही में मान्यता नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान इस बिंदु पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कॉलेज प्रशासन से निर्धारित समय में जवाब मांगा है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी है और इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अब सभी रेजिडेंट डॉक्टर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। जल्द ही कॉलेज के कर्मचारियों की भी ऑनलाइन हाजिरी शुरू कराई जाएगी जिससे उपस्थिति व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed