फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nitin Navin to lead a foot march (padyatra) and engage in a dialogue with Gen Z on November 4th.

Gorakhpur News: गोरखपुर से नवीन करेंगे सियासी शंखनाद, जुटेंगे दिग्गज

Sat, 31 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Nitin Navin to lead a foot march (padyatra) and engage in a dialogue with Gen Z on November 4th.
चार नवंबर को पदयात्रा की अगुवाई, जेन-जी से संवाद करेंगे नितिन नवीन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनसभा को भी करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद
प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े के एक दिन पहले ही गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद

गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चार नवंबर को गोरखपुर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदयात्रा, युवा संवाद और जनसभा के साथ प्रबुद्धजनों से बैठक कर विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े के एक दिन पहले ही गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। एक नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष अभियान को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय पर तैयारी बैठक करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। अभियान के तहत पदयात्रा के जरिये आमजन तक पहुंचने, युवा संवाद के माध्यम से जेन-जी को जोड़ने और जनसभा के जरिये पार्टी का संदेश पहुंचाने की तैयारी है। इसके अलावा प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर सामाजिक और बौद्धिक वर्ग से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चार नवंबर को एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के समापन के बाद वह जिला परिषद गेट के सामने वाले गेट से निकलकर काली मंदिर, गोलघर तक पदयात्रा करेंगे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद युवा संवाद के लिए योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह रवाना होंगे। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों, राज्यसभा सदस्यों, विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद करेंगे। इसमें विश्वविद्यालयों के कुलपति, व्यापारी, अधिवक्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल होंगे। क्षेत्र प्रभारी अभिजात मिश्र पहले ही गोरखपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed