{"_id":"6576c4e7264944b4b4012359","slug":"ninth-class-student-who-made-teacher-obscene-video-viral-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: नौवीं के छात्र ने ही शिक्षिका का अश्लील वीडियो किया था वायरल, एआई का किया गया था प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: नौवीं के छात्र ने ही शिक्षिका का अश्लील वीडियो किया था वायरल, एआई का किया गया था प्रयोग
Mon, 11 Dec 2023 01:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:44 PM IST
सार
एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया। साइबर सेल के एक्सपर्ट शशि शंकर राय, शशिकांत जायसवाल और नीतू नाविक की टीम ने जांच की। तब सामने आया कि आरोपी उसी स्कूल में पढ़ने वाला नौवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के एक कांवेंट स्कूल की शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो उसी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र ने इंस्टाग्राम पर वायरल किया था। साइबर एक्सपर्ट की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। पता चला है कि छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया था। साइबर एक्सपर्ट ने जांच रिपोर्ट शाहपुर पुलिस को सौंप दी है। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के एक मोहल्ले की महिला कांवेंट स्कूल में शिक्षिका है। सोशल मीडिया पर उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों के पास पहुंचा तो स्कूल से ही उन्हें इसकी जानकारी हुई। शिक्षिका ने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जब वह स्कूल गईं तो बच्चों ने बताया कि उनका फोटो एडिट करके विद्यालय के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर कोई अश्लील वीडियो भेज रहा है। उसने कई लोगों को उनका फोटो और वीडियो लगाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज दिया है। वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बिजली का खंभा झुका-बिजली गुल, मोमबत्ती से चला रहे काम
एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया। साइबर सेल के एक्सपर्ट शशि शंकर राय, शशिकांत जायसवाल और नीतू नाविक की टीम ने जांच की। तब सामने आया कि आरोपी उसी स्कूल में पढ़ने वाला नौवीं कक्षा का छात्र है।