{"_id":"6576b424dc72f9fbb202af8b","slug":"electric-pole-bent-power-failure-work-being-done-with-candles-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली का खंभा झुका-बिजली गुल, मोमबत्ती से चला रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली का खंभा झुका-बिजली गुल, मोमबत्ती से चला रहे काम
Mon, 11 Dec 2023 12:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:33 PM IST
सार
बक्शीपुर अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने कहा कि शिकायत संज्ञान में आई थी। झुके हुए खंभे के आधार देने के लिए ज्वाइंट पर नीचे वेल्डिंग करवा दिया है। रविवार को स्टोर बंद होने की वजह से नया खंभा नहीं लग सका, इसे सोमवार को लगवा देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
बिजली निगम खंड बक्शीपुर खंड के स्टेपिंग स्टोन स्कूल के सामने बिजली का खंभा सड़क की ओर से झुक गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खंभे से 50 बिजली कनेक्शन जुड़े हैं, सभी टूट गए थे। लोगों ने लाइनमैन से संपर्क कर किसी तरह इन कनेक्शनों को तो चालू करवा दिया, लेकिन कई दुकानों की बिजली अब तक खराब रहने से दुकानदारों को मोमबत्ती की रोशनी में दुकान खोलनी पड़ रही।
स्थानीय 88 लोगों ने 6 नवंबर को अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र लिखा था। तीन दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों ने 9 नवंबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की।
स्थानीय दुकानदार उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह से खंभा सड़क की तरफ झुका है। इससे 50 से अधिक दुकानों का कनेक्शन ठप हो गया है। सूरजकुंड उपखंड में कई बार इसे लेकर शिकायत की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं की गई। मोमबत्ती जलाकर दुकान में रोशनी जला रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: आज से बढ़ सकती है ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
बक्शीपुर अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने कहा कि शिकायत संज्ञान में आई थी। झुके हुए खंभे के आधार देने के लिए ज्वाइंट पर नीचे वेल्डिंग करवा दिया है। रविवार को स्टोर बंद होने की वजह से नया खंभा नहीं लग सका, इसे सोमवार को लगवा देंगे। खंभे से गए सभी कनेक्शनों पर बिजली आपूर्ति शुरू करवा दी गई है। हमारे पास किसी व्यक्तिगत की तरफ से बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना नहीं आई है।