{"_id":"6ac1738246aabd850706f659","slug":"nine-sleeper-buses-challaned-during-inspection-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1473421-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्लीपर बसों की जांच में नौ का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्लीपर बसों की जांच में नौ का चालान
Sun, 04 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बस बॉडी कोड और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली स्लीपर और लंबी दूरी की बसों के खिलाफ शनिवार को परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। ऑपरेशन कवच-2 के तहत विभिन्न मार्गों पर हुई जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर नौ बसों का चालान किया गया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यात्री कर अधिकारी और यातायात निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बसों की जांच की। इस दौरान बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत जरूरी कागजात देखे गए। बस बॉडी कोड और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की भी जांच की गई।
अधिकारियों ने बस संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार संचालन करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग के अनुसार नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी चालान और बस बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान चार अक्तूबर को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बस संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुसार संचालन करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग के अनुसार नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी चालान और बस बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान चार अक्तूबर को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन