{"_id":"5f1a768a8ebc3e9fae4d8ade","slug":"nine-people-includingmedicine-dealer-got-corona-positive-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में दवा विक्रेता समेत 10 लोग हुए कोरोना संक्रमित, मरीजों को अस्पताल में किया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में दवा विक्रेता समेत 10 लोग हुए कोरोना संक्रमित, मरीजों को अस्पताल में किया गया भर्ती
Fri, 24 Jul 2020 06:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
कुश्गीनगर में शुक्रवार को भी कोरोना के 10 नए मामले आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 460 हो गई है। नए मिले संक्रमितों में खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, सेवरही, फाजिलनगर व दुदही के लोग शामिल हैं। इसके अलावा पडरौना नगर की एक महिला समेत 12 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। अब ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 334 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 176 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 166 निगेटिव व 10 पॉजिटिव हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों के घर को हॉट स्पॉट मानकर सील करा दिया गया है। अब तक 13801 लोगों का सैंपल टेस्ट कराया जा चुका है। शुक्रवार को भी 449 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों में से तीन खड्डा क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनमें से एक व्यक्ति खड्डा सीएचसी गेट पर दवा विक्रेता है। फाजिलनगर क्षेत्र की एक महिला संक्रमित पाई गई है। इसके परिवार के तीन लोग एक दिन पहले आई रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा कसया, सेवरही व दुदही क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा शुक्रवार को 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे जिनमें से एक महिला पडरौना नगर के मेन रोड की रहने वाली है। एक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली इस महिला के स्वस्थ होने पर मुहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।