Gorakhpur Traffic: गोरखपुर शहर के नौ और चौराहे होंगे आईटीएमएस से लैस, नगर निगम खर्च करेगा 2.90 लाख रुपये
आईटीएमएस योजना में ही गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ताल झील, नगर निगम समेत गोलघर में फ्री वाईफाई की भी सुविधा मिलेगी। नगर निगम द्वारा रोडवेज पर फ्री वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के नौ और चौराहे ट्रैफिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से लैस होंगे। नगर निगम द्वारा चौराहों को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें गोरखनाथ मंदिर तिराहा, एमपी पॉलीटेक्टिक, हार्वर्ट बंधा तिराहा, फलमंडी चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा, एचएन सिंह चौराहा, कौवाबाग तिराहा, रोडवेज तिराहा और हरिओम नगर तिराहा शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में कुल 30 चौराहे आईटीएमएस से संचालित होने लगेंगे।
शहर में 21 चौराहों पर ट्रैफिक पहले से ही आईटीएमएस के जरिये कंट्रोल हो रही है। चौराहों को हाईटेक करने का काम स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हो रहा है। इस पर नगर निगम 50.25 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। अब नगर निगम नौ और चौराहों को आईटीएमएस से लैस किया जाएगा। वहीं, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए नगर निगम में एक अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भी लैस होंगे चौराहे
सभी नौ चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाएगा। सभी चौराहों पर हाईटेक पैन टिफ्ट जूम कैमरे के साथ ही विभिन्न कोण पर 43 कैमरे लगाए जाएंगे। नगर निगम पांच साल तक आईटीएमएस के संचालन के लिए 2.90 करोड़ रुपये देगा। यह रकम अवस्थापना निधि से दी जाएगी। सफाई, अतिक्रमण से लेकर छुट्टा पशुओं की शिकायतें कंट्रोल रूम में दर्ज होंगी
नगर निगम में स्थित कंट्रोल रूम को पूरी तरह हाईटेक बनाया जा रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही यहां कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, सड़क मरम्मत, छुट्टा पशु, नामांतरण, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज समस्या, हाउस टैक्स संबंधी शिकायतें भी दर्ज होंगी। नगर निगम का दावा है कि इन सभी समस्याओं का निस्तारण सिटीजन चार्टर के मानकों पर किया जाएगा।
तीन स्थानों पर मिलेगी फ्री वाईफाई की सुविधा
आईटीएमएस योजना में ही गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ताल झील, नगर निगम समेत गोलघर में फ्री वाईफाई की भी सुविधा मिलेगी। नगर निगम द्वारा रोडवेज पर फ्री वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शहर के 21 चौराहों पर ट्रैफिक आईटीएमएस से कंट्रोल हो रही है। अच्छी सफलता को देखते हुए नौ और चौराहों को इस सुविधा से लैस किया जा रहा है। नगर निगम परिसर में एक और कंट्रोल रूम स्थापित हो रहा है। यहां नौ चौराहे की ट्रैफिक को कंट्रोल करने की व्यवस्था तो होगी ही, इसमें नगर निगम से जुड़ी सभी समस्याएं पंजीकृत होंगी और तय समय में उन्हें दूर किया जाएगा।