{"_id":"5e8af00e8ebc3e6fd1002282","slug":"nine-jamati-send-to-hospital-for-corona-test-in-santkabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीर नगर: मरकज से आकर घर में रह रहे थे नौ जमाती, प्रशासन को मिली सूचना तो भेजे गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीर नगर: मरकज से आकर घर में रह रहे थे नौ जमाती, प्रशासन को मिली सूचना तो भेजे गए अस्पताल
Mon, 06 Apr 2020 02:32 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में मरकज दिल्ली से आए नौ और जमाती मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
एएसपी असित श्रीवास्तव और सीओ आनंद पांडे ने बताया कि दुधारा इलाके के ऊचहरा कला के रहने वाले नौ जमाती मरकज दिल्ली से आए थे। उस गांव के प्रधान ने मरकज से आए लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान जमातियों ने बताया कि वे 10 मार्च से पहले ही मरकज से वापस घर आए हैं। इनकी बातों की सत्यता जांचने के लिए इनके नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। यदि जांच में 15 मार्च के बाद मरकज दिल्ली से आना पाया जाएगा तो इनके नमूनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि बस्ती जिले में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। जनपद की सीमा से जुड़े 22 जगहों पर बैरियर लगाकर सील कर दिया गया है। खास कर बस्ती की सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।