{"_id":"5f14501e8ebc3e69093563c8","slug":"nine-coronavirus-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले नौ और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 344","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले नौ और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 344
Sun, 19 Jul 2020 07:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ रही है। रविवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें राजीव नगर मोहल्ले में चार पॉजिटिव शामिल हैं। सभी संक्रमितो को कोविड अस्पताल पुरैना में भर्ती करा दिया गया है। जहां चिकित्सकों की टीम उनकी देखभाल में लगी है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि रविवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 9 लोग संक्रमित मिले हैं। शाहाबाद, सोहरौना, सिसवा से एक एक, महराजगंज शहर के राजीव नगर मोहल्ले से चार, हमीदनगर से एक, विस्मिल नगर से एक पॉजिटिव है।
विज्ञापन
इस तरह अब तक जिले में कोरोना के कुल मामलो की संख्या बढ़कर 344 हो गई है। जबकि कोरोना के सक्रिय मामले 120 हो गए हैं। स्वस्थ होकर डिस्जार्च होने वालो की संख्या 221 है। इसके अलावा तीन लोगों की मौत पहले ही हो चुकी है। विभाग की ओर से बचाव को लेकर हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों की स्क्रिनिंग के साथ ही जांच के लिए नमूनो को लेने में तेजी की जा रही है।
विज्ञापन