{"_id":"601d53728ebc3e27f02b2a68","slug":"nimhans-and-cbi-team-leave-for-information-from-girls-in-deoria-at-girl-shelter-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका गृह कांड: किशोरियों से जानकारी लेकर निमहांस और सीबीआई टीम रवाना, जल्द खुलासे की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका गृह कांड: किशोरियों से जानकारी लेकर निमहांस और सीबीआई टीम रवाना, जल्द खुलासे की उम्मीद
Fri, 05 Feb 2021 07:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बालिका गृह कांड की जांच कर रही निमहांस और सीबीआई की टीम शुक्रवार को जिले से रवाना हो गई। करीब एक सप्ताह तक जिला पंचायत परिसर के डाक बंगले व शहर के एक होटल में रुकी रही दोनों टीमों ने घटना से संबंधित किशोरियों को बारी-बारी से बुलाकर इसके संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानसिक जांच एवं न्यूरो विज्ञान संस्थान (निमहांस) बंगलुरू की छह सदस्यीय टीम 31 जनवरी से ही देवरिया एक होटल में ठहरी हुई थी। टीम के पांच महिला एवं एक पुरुष सदस्य ने जिला पंचायत के डाक बंगले में लखनऊ, बलिया, और देवरिया में रह रहीं दो दर्जन से बालिकाओं को बुलाकर जानकारी ली।
विज्ञापन
चार दिनों तक दो शिफ्ट में बुलाकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन निमहांस की टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करती रही। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौप दी। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में बालिकाओं ने स्वीकार किया है कि बालिका गृह में उनसे काम लिया जाता रहा। हालांकि अन्य आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि निमहांस की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिले में अगस्त 2018 से चर्चित रहे इस घटना के खुलासे एवं सीबीआई जांच में तेजी आ सकती है। दोनो टीमों के जाने के बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही इस घटना में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।