फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nikya election candidate fight

Gorakhpur News: शाहपुर इलाके में प्रत्याशियों के बीच झड़प, मारपीट

Thu, 04 May 2023 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
nikya election candidate fight
निर्दलीय प्रत्याशी का आरोप भाजपा समर्थक दे रहे थे प्रलोभन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के वार्ड नंबर 46 में बुधवार की रात 11:00 बजे के करीब दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी रूबी सिंह के पति अरविंद सिंह को मनबढ़ों ने पीट दिया। जबकि, भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि अरविंद सिंह ने मारपीट की है। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|

भाजपा से आशा श्रीवास्तव प्रत्याशी है, जबकि रूबी सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में है। रूबी के पति अरविंद का आरोप है कि आमबाग मोहल्ले में भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहीं थीं और और वोटरों को लुभाने के लिए प्रलोभन दे रही थीं। इसकी सूचना पर समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा तो वे लोग हमलावर हो गए, मारपीट में मुझे और कुछ समर्थकों को चोट आई है। शाहपुर पुलिस को सूचना दे दी है। चोटिल लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed