फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   night patrol police monitored by app

अब एप से होगी पुलिस की रात्रि गश्त की निगरानी

Sun, 21 Feb 2021 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
night patrol police monitored by app
अब एप से होगी पुलिस की रात्रि गश्त की निगरानी
विज्ञापन

गोरखपुर। अब पुलिस वालों की रात्रि गश्त की निगरानी एप से की जाएगी। इसके लिए एडीजी जोन अखिल कुमार ने पुलिसकर्मियों को मैप माई वर्क एप डाउनलोड करने का निर्देश दिया है। इससे रात में पुलिसकर्मी किन रास्तों पर गए, कब, कहां मौजूद थे, सब ब्योरा दर्ज हो जाएगा।
पुलिसकर्मियों को सुबह इस रूट का चार्ट अपने अफसर को भेजना होगा, उसे देखकर यह पता चल जाएगा कि वे तय लोकेशन पर थे कि नहीं। ड्यूटी पर थे, तो गश्त कितनी और कहां किया यह भी मालूम हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, वायरलेस से अफसर लोकेशन लेते हैं। इसमें कई बार पुलिसकर्मी गलत लोकेशन बता देते थे। ऐसे में घटना होने या किसी संयोग के बाद ही उनके झूठ पकड़ में आते थे। एडीजी अखिल ने बताया कि पहले की अपेक्षा तकनीकी काफी बढ़ी है।
विज्ञापन

रात 12 से सुबह पांच बजे तक होती है ड्यूटी
गोरखपुर में वायरलेस लोकेशन के साथ रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि गश्त चलती है। अलग-अलग अधिकारियों व थानेदारों का अलग-अलग दिन शेड्यूल भी बना है, ताकि वह पुलिसकर्मियों की लोकेशन चेक करें साथ ही, व्हाटसएप लाइव लोकेशन भेेजने की भी व्यवस्था कराई गई है। अब इसे एप के जरिए जोड़ने का भी प्लान तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप की मदद से पता चल जाएगा कि रात्रि गश्त पर कौन, कहां था और किन रास्तों का इस्तेमाल कर उसने गश्त किया। इससे उनकी गश्त की लोकेशन जाननी आसान होगी।
- अखिल कुमार, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed