फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Night curfew in Gorakhpur news update people negligence Curfew rules latest photos

नाईट कर्फ्यू: तरह-तरह के बहाने करके बाहर निकल रहे हैं लोग, पकड़े जाने पर पुलिस ऐसे सिखा रही है सबक

Wed, 28 Apr 2021 11:36 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Apr 2021 11:36 AM IST
सार

पहले शादी का बहाना फिर बोले जा रहे हैं दवा लेने। ना कार्ड दिखा पाए और ना दवा की पर्ची, सख्त हुई पुलिस तो मांगी माफी।
 

विज्ञापन
Night curfew in Gorakhpur news update people negligence Curfew rules latest photos
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रोजाना आठ बजे से लगने वाले नाइट कर्फ्यू का पुलिस पालन कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो नियमों को तोड़ने में पीछे नहीं हटते। 
विज्ञापन


आलम यह है कि देर रात पकड़े जाने के बाद लोग तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस कड़ाई से समझा रही है। नाम, गाड़ी नंबर को नोट कर रही है ताकि दोबारा ऐसी गलती करते पकड़े जाएं तो कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


केस एक
असुरन के पास पुलिस ने रविवार रात दस बजे कार सवार दो लोगों को रोका और सड़क पर निकलने की वजह पूछी। तभी एक ने बोला कि शादी में जा रहे हैं। लोअर होने की वजह से पुलिस वाले को शक हुआ और पूछा कि इन कपड़ों में शादी में जा रहे हैं, कार्ड कहां है, तो दूसरा बोल पड़ा कि सर इसने जल्दबाजी में बोल दिया, दरअसल, दवा लेने निकले हैं। लेकिन मांगने पर पर्ची भी नहीं दिखा पाए। पुलिस ने चेतावनी देने के साथ ही वाहन का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो

तारामंडल के पास एक कार में तीन युवक पकड़े गए। रात ग्यारह बजे सड़क पर घूमने की वजह पूछने पर इन लोगों ने एक बहुत पुरानी दवा की पर्ची दिखाते हुए कहा, यही दवा लेने के लिए निकले हैं। दवा कहां मिलेगी, इस सवाल का जवाब नहीं था। तीनों युवक नशे में थे। पुलिस ने सख्ती की तो बोले कि शादी से लौट रहे थे। थोड़ी गलती हो गई है और अब नहीं होगी। इनके भी वाहन का पुलिस ने चालान कर चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed