फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NIA team reached Khajni, Gorakhpur, investigated the house of the accused of human trafficking.

Human Trafficking: कंबोडिया में मानव तस्करी...आरोपी के घर जांच करने पहुंची NIA-जानिए कैसे मिला कनेक्शन

Sat, 30 Nov 2024 01:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 01:00 PM IST
सार

करीब 17 वर्ष पहले अभय नाथ दुबे कंबोडिया कमाने गया था। वहां, गलत संगत में फंसकर मानव तस्करी करने लगा। इस आरोप में चार माह से कंबोडिया की जेल में बंद है। कंबोडिया में फंसे बड़हलगंज के कुछ लोगों ने वापस आकर थाने में अभय नाथ के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

विज्ञापन
NIA team reached Khajni, Gorakhpur, investigated the house of the accused of human trafficking.
अभय नाथ दूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पटना की टीम कंबोडिया जेल में बंद अभय नाथ दुबे के खजनी के सतुआभार गांव स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को मानव तस्करी मामले की जांच करने पहुंची। इस दौरान तहसील प्रशासन और खजनी पुलिस भी साथ रही। टीम ने अभय की पत्नी, पिता और भाई से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


पूरे परिवार की आईडी लेकर तहसील से सत्यापन कराया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की फोटो भी लिया। जांच कर टीम शुक्रवार को अयोध्या के लिए रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक, करीब 17 वर्ष पहले अभय नाथ दुबे कंबोडिया कमाने गया था। वहां, गलत संगत में फंसकर मानव तस्करी करने लगा।
विज्ञापन


इस आरोप में चार माह से कंबोडिया की जेल में बंद है। कंबोडिया में फंसे बड़हलगंज के कुछ लोगों ने वापस आकर थाने में अभय नाथ के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद से ही एनआईए इसकी जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के व्यक्ति पर फंसाने का लगाया आरोप : सिद्धनाथ दुबे ने बताया कि अभय नाथ कंबोडिया में बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आ गया था। उसने अभय नाथ को प्रलोभन दिया कि वह जितने अधिक लोगों को विदेश में नौकरी और मजदूरी करने के लिए बुलाएगा, प्रत्येक व्यक्ति पर उतना अधिक लाभ मिलेगा।

एनआईए की सूची में थे कई नाम : एनआईए सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को विदेश भेजता है फिर उसे पाकिस्तानी एजेंट के हवाले कर देता है। एजेंट जाल में फंसे भारतीय नागरिकों से मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड का काम कराते हैं।


एनआईए पटना की टीम के पास जो सूची थी, उसमें खजनी के युवक के अलावा प्रदेश के अन्य जिले के भी लोगों के नाम थे, जिनके खाते में विदेश से बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ है। एनआईए की टीम इन लोगों का भी सत्यापन कर रही है। एनआईए ने इस मामले में बिहार, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी दबिश दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed