फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NHAI technical manager arrested for taking bribe, suspended

Gorakhpur News: रिश्वत लेते गिरफ्तार एनएचएआई का तकनीकी प्रबंधक निलंबित

Wed, 10 Jul 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
NHAI technical manager arrested for taking bribe, suspended
गोरखपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक कार्यालय में तैनात रहे निजी सहायक एवं तकनीकी प्रबंधक विजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय से पत्र जारी हुआ है। इसकी पुष्टि परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने की। बताया कि विभागीय कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के तारामंडल स्थित कार्यालय पर बीते तीन जुलाई को लखनऊ से आई सीबीआई टीम ने निजी सहायक विजेंद्र को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। उसके सहारा इस्टेट स्थित किराये के आवास पर जांच के बाद सीबीआई ने एक डायरी को कब्जे में लिया। वहां करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकदी मिली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने एनओसी देने के बदले आवेदक से रकम मांगी थी। उसके खिलाफ केस दर्ज कर सीबीआई ने उसे जेल भिजवा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएचएआई ने उसे निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि विभागीय जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed