फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   next week will be able to enjoy speed boat and jet ski in Ramgarhital

अगले सप्ताह से रामगढ़ताल में ले सकेंगे स्पीड बोट और जेट स्की का आनंद, जीडीए ने लगाई थी रोक

Fri, 21 Feb 2020 01:24 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Feb 2020 01:24 AM IST
सार

  • संबंधित फर्म और जीडीए के बीच अनुबंध की प्रक्रिया पूरी
  • अनुबंध नहीं होने से जीडीए ने रामगढ़ताल में इन खेलों के शुभारंभ पर लगाई थी रोक

विज्ञापन
next week will be able to enjoy speed boat and jet ski in Ramgarhital
रामगढ़ ताल में बोटिंग का करते लोग। (file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामगढ़ताल में स्पीड बोट और जेट स्की वॉटर क्राफ्ट जैसे रोमांचक खेल का आनंद अगले सप्ताह से लिया जा सकेगा। संबंधित फर्म और जीडीए के बीच अनुबंध की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जार्बिंग बॉल की ही तरह इन खेलों का भी अनुबंध नहीं होने पर जीडीए ने इसके संचालन पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


 टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फर्म ने जीडीए से बिना अनुबंध के ही इन खेलों के भव्य शुभारंभ की तैयारी कर ली थी। 14 फरवरी को इन खेलों का शुभारंभ होना था। मगर जानकारी होने पर जीडीए ने रोक लगा दी। रामगढ़ताल में वाटर स्पोर्ट्स के तहत स्पीड बोट एवं जेट स्की वाटर क्राफ्ट के लिए पिछले महीने जीडीए ने आवेदन आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


प्रक्रिया के बाद इसके संचालन का अधिकार टाइगर टीम स्पीड एडवेंचर्स को दिया गया था। इसके संचालन के लिए फ र्म को प्रत्येक बोट के लिए प्राधिकरण को सात हजार रुपये व जीएसटी देना होगा।  पहले चरण में 10 बोट शुरू की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने कहा कि अनुबंध नहीं होने की वजह से रामगढ़ताल में स्पीड बोट और जेट स्की वॉटर क्राफ्ट के शुरू करने पर रोक लगा दी गई थी। अनुबंध हो गया है, अब संबंधित फर्म खेलों का संचालन शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed