फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   News of death from Kuwait family worried in Gorakhpur

कुवैत से आई एक फोन कॉल ने गोरखपुर जिले में मचा दी खलबली, सीएम योगी ने लिया मामले का संज्ञान

Wed, 06 May 2020 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 May 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
News of death from Kuwait family worried in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखनाथ इलाके के जटेपुर उत्तरी के रूपचंद कन्नौजिया कुवैत में रहते हैं। किसी ने उनके निधन की खबर रुपचंद के परिजनों को दी। सूचना देने के बाद से लगातार उनका फोन बंद आ रहा है जिसकी वजह से परिजन परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन


पत्नी उर्मिला के मुताबिक जिस नंबर से वह अक्सर बातें करते थे उसी नंबर से फोन आया था। लेकिन बाद में मिलाने पर फोन बंद हो गया। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उर्मिला ने बताया है कि उनके पति रूपचंद कनौजिया कुवैत की एक कंपनी में काम करते हैं। वहीं के एक नंबर से वह घर पर फोन कर बातचीत किया करते हैं। 30 अप्रैल को उसी नंबर से इमरान नाम के शख्स ने फोन कर बताया कि रूपचंद की मौत हो गई है और पुलिस लाश लेकर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घर में कोहराम मच गया है। यह जानकारी भाजपा पार्षद दल के उपनेता ऋषि मोहन वर्मा को हुई तो वह उर्मिला की मदद को आगे आए। गोरखपुर में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय को उन्होंने सूचना दी जिसके बाद रूपचंद की तलाश और उनके बारे में आई फोन काल की तहकीकात की प्रक्रिया शुरू हुई। उसकी जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने परिवार के मदद के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed