फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newly married woman murder by her cousin brother-in-law disabled woman Murder reveal in Maharajganj

UP: शादी के खर्च के बदले जमीन... इस बात से खफा चचेरे देवर ने किया नवविवाहिता का कत्ल; संजू हत्याकांड का खुलासा

Wed, 25 Jun 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Jun 2025 03:32 PM IST
सार

महराजगंज में नवविवाहिता दिव्यांग संजू की हत्या के आरोप में पुलिस ने चचेरे देवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी के खर्च के बदले जमीन न देने से खफा होकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Newly married woman murder by her cousin brother-in-law disabled woman Murder reveal in Maharajganj
maharajganj murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के महराजगंज जिले में दिव्यांग महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। सिंदुरिया थाना इलाके की ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा में शादी में खर्च रकम के बदले जमीन न मिलने पर दिव्यांग संजू की गला दबाकर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


हत्या की वारदात को अंजाम उसके चचेरे देवर ने दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी धर्मेन्द्र गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा चौरसिया टोला को सेमरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सिंदुरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इलाके के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला चौरसिया टोला में 20 जून को दिव्यांग संजू (25) का संदिग्ध हाल में शव कमरे में लटका मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजू देवी के पिता अदालत गुप्ता निवासी अमोढ़ा थाना घुघली ने सिंदुरिया पुलिस को तहरीर दी थी। उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

संजू से 10 जून को कराई थी रामअवध की शादी
आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रामअवध की शादी उसने ही संजू से 10 जून को कराई थी। गरीबी के कारण रामअवध गुप्ता की शादी नहीं हो रही थी। संजू का पति रामअवध गुप्ता मूक बधीर है और गांव में ही अंडे बेचता है। 
 

धर्मेंद्र को रकम देने के लिए जमीन बेचना चाहती थी सास
धर्मेंद्र ने रामअवध की शादी में करीब 45 हजार रुपये खर्च किए थे। धर्मेंद्र को रकम लौटाने के लिए संजू की सास अपनी जमीन बेचना चाहती थी। धर्मेंद्र जमीन देने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन वह किसी अन्य को बेचना चाह रही थीं। 

 

इधर, धर्मेंद्र विदेश जाने को लेकर वीजा बनवाने के लिए अपना पासपोर्ट भी एक एजेंट के माध्यम से जमा करा दिया था। पैसे की कमी को लेकर संजू के सास-ससुर से शादी में लगाई हुई रकम की मांग करने लगा। 

 

वह रकम की एवज में जमीन भी मांग रहा था। संजू ने विरोध किया। धर्मेंद्र ने संजू को रास्ते से हटाने के लिए मौका तलाशा। 20 जून को धर्मेंद्र ने सोते समय संजू को गला दबाकर मार डाला। 

 

जिस समय धर्मेंद्र ने वारदात को अंजाम दी, उस वक्त धर्मेंद्र को उसकी भतीजी ममता ने देख लिया था, लेकिन डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की तो ममता ने हिम्मत जुटाई और पूरी कहानी पुलिस से बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed