{"_id":"69e93a41c367c510b10bf174","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-noose-in-her-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1297439-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
Thu, 23 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
- झंगहा थाना क्षेत्र के महुआरी टोला की घटना, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
झंगहा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झंगहा के महुआरी टोला में मंगलवार रात नवविवाहिता कन्या देवी (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महुआरी टोला निवासी तेरस के बड़े बेटे जय सिंह की शादी वर्ष 2023 में महावीर छपरा के पास ऊंचगांव निवासी कन्या देवी के साथ हुई थी। मंगलवार को गांव में एक निषाद परिवार में बरात आई थी, जिसमें जय सिंह देर रात तक व्यस्त रहे और वहीं सो गए। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब जय सिंह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर उनकी पत्नी कन्या देवी फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची झंगहा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के मायके पक्ष में घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद से संतान न होने को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।