फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newly married woman dies after being burnt under suspicious circumstances in Gulriha

Gorakhpur News: गुलरिहा में संदिग्ध हालात में झुलसी नवविवाहिता की मौत

Sat, 28 Feb 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman dies after being burnt under suspicious circumstances in Gulriha
गुलरिहा। गुलरिहा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी एक नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी और उसकी शादी को अभी नौ माह ही हुए थे। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छात्रधारी टोला शाहपुर निवासी सीमा देवी ने गुलरिहा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रिमझिम उर्फ तनु यादव की शादी एक जून 2025 को जंगल नाकिन टोला यादव, थाना गुलरिहा निवासी अभिनाश यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया गया था।
विज्ञापन

मां का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और दो लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर रिमझिम के साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के अनुसार, रिमझिम सात माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 26 फरवरी 2026 की रात ससुराल वालों बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी रिमझिम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मायके पक्ष ने हंगामा किया। मेडिकल चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थाना गुलरिहा प्रभारी इत्यनंद पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed