फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newborn died in pregnant mother's womb in Gorakhpur, case registered against doctor, ACMO and Inspector

कोख में मौत: गर्भ में था '34 सप्ताह' का ही जीवन, 'भगवान' की लापरवाही ने नहीं देखने दी दुनिया; अब इन पर केस

Tue, 04 Feb 2025 12:43 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 04 Feb 2025 12:43 PM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 2018 में एसीएमओ (एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी) रहे डॉ. आईवी विश्वकर्मा, तत्कालीन शाहपुर थाने के दरोगा जाफर खान और डॉ. स्वीटी राय पर गैर इरादतन हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में रविवार को केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Newborn died in pregnant mother's womb in Gorakhpur, case registered against doctor, ACMO and Inspector
केस दर्ज

विस्तार

शाहपुर इलाके में गर्भवती की कोख में पल रहे शिशु की मौत के मामले में छह साल बाद केस दर्ज किया गया है। शाहपुर स्थित चाइल्ड एंड मदर केयर की डॉ. स्वीटी राय की देखरेख में उपचार के दौरान गर्भवती की कोख में पल रहे शिशु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 2018 में एसीएमओ (एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी) रहे डॉ. आईवी विश्वकर्मा, तत्कालीन शाहपुर थाने के दरोगा जाफर खान और डॉ. स्वीटी राय पर गैर इरादतन हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में रविवार को केस दर्ज किया गया है। शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के जेल बाईपास सरस्वतीपुरम लेन-4 निवासी दिनेश सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्र वधू गर्भवती थी। पांच जुलाई 2018 को बेटा उसे लेकर डॉ. स्वीटी राय के पास गया। उनकी देखरेख में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार जांच के बाद उन्होंने गर्भ में पल रहे बच्चे को स्वस्थ बताया। 24 अगस्त 2018 को अल्ट्रासाउंड कराया और रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाई तब, सब ठीक बताया गया। उस समय गर्भस्थ शिशु की उम्र 34 सप्ताह की थी। महिला के ससुर दिनेश सिंह ने बताया कि सात सितंबर 2018 को सर्दी जुकाम होने पर डॉक्टर के पास गए तो फिर उन्होंने दवा दी और अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।


10 सितंबर को फिर अल्ट्रासाउंड कराकर रिपोर्ट दिखाने गए तो वहां पर डॉक्टर नहीं थीं। बाद में उन्होंने रिपोर्ट देखी और शिशु की मौत की जानकारी दी। बहू के नाराज होने पर डॉ. स्वीटी राय ने बहू को डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed