फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New vending zones will also be set up in the city; Municipal Commissioner Ajay Jain held a meeting.

Gorakhpur News: रुस्तमपुर समेत तीन वेंडिंग जोन का होगा आवंटन

Wed, 15 Jul 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
New vending zones will also be set up in the city; Municipal Commissioner Ajay Jain held a meeting.
गोरखपुर। नगर निगम पुराने बेकार पड़े वेंडिंग जोन को नए सिरे से ठीक कराकर पटरी व्यवसायियों को आवंटित करेगा। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में नए वेंडिंग जोन भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला अखबार ने शहर के वेंडिंग जोन की पड़ताल करते हुए ''''मंशा सही...लोकेशन गलत, वेंडिंग जोन शो पीस'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को नगर आयुक्त अजय जैन की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में पथ विक्रय समिति की बैठक हुई, इसमें नए वेंडिंग जोन बनाने और पुराने वेंडिंग जोन को क्रियाशील करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में बेकार पड़े रुस्तमपुर वेंडिंग जोन का नए सिरे से आवंटन करने का निर्णय लिया गया। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर और कचहरी चौक स्थित वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं विकसित कर नए सर्वे के आधार पर पथ विक्रेताओं को नियमानुसार दोबारा आवंटन करने पर सहमति बनी। नगर आयुक्त ने यह भी निर्णय लिया कि वेंडिंग स्थल निर्धारित होने के बाद उसके 200 से 300 मीटर के दायरे में किसी भी ठेले के संचालन की अनुमति नहीं होगी, ताकि यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का संचालन अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने किया। इसमें पार्षद अजय राय, जियाउल इस्लाम के अलावा जीडीए, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed