{"_id":"6a08dcf705afd98d830472b3","slug":"new-substations-will-be-built-in-nausad-and-nandanagar-power-supply-will-be-strengthened-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1323589-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौसड़ और नंदानगर में बनेंगे नए उपकेंद्र, बिजली आपूर्ति होगी और मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौसड़ और नंदानगर में बनेंगे नए उपकेंद्र, बिजली आपूर्ति होगी और मजबूत
Sun, 17 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 17 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। महानगर के लोगों को जल्द ही बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति की सौगात मिलने जा रही है। बिजली निगम ने नौसड़ और नंदानगर क्षेत्र में नए उपकेंद्र स्थापित करने के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 21 करोड़ 91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विभाग ने अगले वर्ष तक दोनों उपकेंद्रों को स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है। इनके शुरू होने के बाद महानगर में कुल उपकेंद्रों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने नौसड़ व नंदानगर में उपकेंद्र स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नौसड़ उपकेंद्र की स्थापना पर 6.41 लाख रुपये, नंदानगर उपकेंद्र पर 15.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इधर बिछिया क्षेत्र में भी बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। रेलवे लाइन के पास से 11 हजार वोल्ट की लाइन के जरिये विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में बिछिया क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और सुधार कार्य लगातार जारी हैं।