फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New hostel gift to Gorakhpur University

खुशखबर: गोरखपुर विश्वविद्यालय को नए छात्रावास की सौगात, सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने किया लोकार्पण

Mon, 13 Dec 2021 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Dec 2021 12:36 PM IST
सार

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि समाज ही देवता है और समाज ही भगवान। जो इसकी सेवा करेगा संपूर्णता को हासिल करेगा।

विज्ञापन
New hostel gift to Gorakhpur University
पूर्व मंत्री और कुलपति ने गोविवि के नए छात्रावास का लोकार्पण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को एक नए छात्रावास की सौगात मिली है। रविवार को 100 विद्यार्थियों की क्षमता वाले नवनिर्मित स्वर्गीय राम प्रताप शुक्ल छात्रावास, सीसी रोड एवं मुख्य द्वार का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस छात्रावास का निर्माण सांसद निधि से 2.79 करोड़ रुपये से किया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद ने कहा कि समाज ही देवता है और समाज ही भगवान। जो इसकी सेवा करेगा संपूर्णता को हासिल करेगा। मेरे भाई दिवंगत राम प्रताप शुक्ल ने समाज सेवा की जो मुहिम छेड़ी थी, उसे मैं भी आज समाज सेवा के माध्यम से पूरा कर रहा हूं। खुशी है कि नवनिर्मित छात्रावास से देश के लिए काम करने वाले छात्रों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि अगर आगे बढ़ना चाहते हैं तो अच्छे विश्वविद्यालय से तुलना करनी होगी। काशी विश्वविद्यालय में 25 हजार विद्यार्थियों के लिए 100 हॉस्टल मौजूद हैं। हमारे यहां 7000 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है और 6 हॉस्टल वर्तमान में हैं। तीन अभी निर्माणाधीन हैं। एक की सौगात आज सांसद के द्वारा दी गई है। कुलपति ने कहा कि छात्रों के लिए अहम सुविधाओं में हॉस्टल और परिसर की मूलभूत सुविधाएं आती हैं। इससे बेहतर बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन की तैयारी कर रहा है। उसमें पुरातन छात्रों के सहयोग पर भी 30 नंबर विश्वविद्यालय को प्रदान किए जाते हैं। सांसद के सहयोग से अब यह अंक हमें मिल सकेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राम प्रताप शुक्ल का जीवन सामाजिक कार्यों को समर्पित रहा है। व्यक्ति नहीं, उनके कृतित्व अमर होते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत और आभार ज्ञापन कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद ने किया।


इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर सतीश चंद्र पांडे, प्रोफेसर विनय सिंह इंजीनियर एपी सिंह, मधुसूदन त्रिपाठी, इंजीनियर कृष्ण गोपाल दुबे, वित्त अधिकारी संत प्रकाश सिंह, अष्टभुजा शुक्ला, सहायक अभियंता रमेश चंद्र नायक, जूनियर अभियंता एके शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed