पहले की तरह रोस्टर के मुताबिक ही खुलेंगी दुकानें, जानिए शनिवार और रविवार को क्या रहेगा इसका नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की तरफ से अब हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद दुकानों के खुलने-बंद होने के दिन और समय को लेकर चल रही कयासबाजी पर सोमवार को विराम लग गया। गोरखपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि पूर्व की ही तरह तय रोस्टर के मुताबिक ही दुकानें-प्रतिष्ठान खुलेंगे।
सिर्फ इतना बदलाव किया गया है कि जो दुकानें व प्रतिष्ठान पहले शनिवार को भी खुलते थे वह अब शुक्रवार को खुलेंगे। मसलन अगर किसी दुकान का रोस्टर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार था तो वह अब मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को खुलेगी।
रविवार को पहले भी तकरीबन सभी दुकानें बंद रहती थी लिहाजा इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मिठाई की दुकानें, होटल-रेस्त्रां और ट्रेवेल एजेंसी को पहले रविवार को भी खोलने की छूट थी मगर लॉकडाउन की नई व्यवस्था के तहत अब ये भी रविवार के दिन बंद रहेंगे।
बता दें कि शासन की तरफ से प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद व्यापारियों, व्यवसाइयों में यह भ्रम हो गया था कि अब रोस्टर खत्म कर दिया जाएगा और सभी दुकानें-प्रतिष्ठान सोमवार से शुक्रवार तक खुल सकेंगे। मगर जिला प्रशासन ने रोस्टर के मुताबिक ही दुकानें-प्रतिष्ठान खोलने की व्यवस्था को फिलहाल जारी रखने का निर्णय किया है।
बिना रोस्टर के खोल दी दुकानें, पुलिस ने बंद कराया
शुक्रवार को बढ़ जाएगा लोड
संशोधित रोस्टर के मुताबिक शुक्रवार को बाजारों में भीड़ रोज की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। रोस्टर के मुताबिक दो तरह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और मंगलवार, गुरुवार, शनिवार दोनों ही शेड्यूल की सभी दुकानें, प्रतिष्ठान अब शुक्रवार को खुलेंगे। यानी शुक्रवार वो दिन होगा जिस दिन एक तरह से पूरा बाजार खुला रहेगा। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इस दिन चौकसी बढ़ा दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
गफलत में बलदेव प्लाजा समेत गोलघर व कुछ अन्य बाजारों के कई व्यापारियों ने सोमवार को अपनी दुकानें खोल दी जबकि रोस्टर के मुताबिक उनका टर्न नहीं था। पुलिस को सूचना मिली तो आनन-फानन में सख्ती कर सभी दुकानें बंद कराई गईं।
इसे पढ़ें... इस लापरवाही से गोरखपुर में बढ़े कोरोना के मरीज, अब दो मंडलों में पहले पायदान पर
ये हैं दुकानों-प्रतिष्ठान का संशोधित रोस्टर-
- स्टेशनरी 11 से 6 बजे, सोमवार, बुद्धवार, शुक्रवार
- कृषि यंत्र-उपकरण, कीटनाशक, दवा-बीज भंडार व उवर्रक 11 से 6 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- सभी मकान निर्माण सामग्री, हार्डवेयर व फर्नीचर 08 से 04 बजे, सोमवार, बुद्धवार, शुक्रवार
- आटो मोबाइल पार्ट, मोटर रिपेयर वर्कशाप 11 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- बैट्री, टायर-ट्यूब शॉप 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
- चश्मा- मोबाइल शॉप व मरम्मत की दुकानें 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
- इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, बतस्त्ऱन, गैस चूल्हा शॉप व मरम्मत 11 से 06 बजे, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
- प्रिटिंग प्रेस 11 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- ड्राई क्लीनर्स 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
- रेडीमेड गारमेंट 11 से 06 बजे, सोमवार, बुद्धवार, शुक्रवार
- कपड़ा, साड़ी, कटिंग क्लॉथ शॉप 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
- आभूषण (ज्वैलरी शॉप) 10 से 05 बजे, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
- जूता, चप्पल, बैग 10 से 05 बजे, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
- फोटो स्टूडियो, फोटो कॉपी, ऑन लाइन सेंटर 11 से 05 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
- स्पोर्ट शॉप, दर्जी 11 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- श्रृंगार, बिसाथा, गिफ्ट आइटम 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
- साइकिल, घड़ी 11 से 05 बजे, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
- सजावट, गद्दा, हैंडलूम 11 से 06 बजे, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
- मछली-मीट, अंडा, दूध, (होम डिलीवरी) 07 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- दवा- शाम सात बजे से 06 बजे, प्रतिदिन
- राशन, कोरियर, पार्सल ( होम डिलीवरी) 07 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- मिठाई की दुकान, बेकरी (होम डिलीवरी) 07 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- आईस्क्रीम (होम डिलीवरी) 07 से 06 बजे, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- सैलून- ब्यूटी पार्लर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
- ट्रेवल एजेंसी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
- खेल परिसर-स्टेडियम सुबह 6 से 10, शाम 5 से सात बजे तक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि पूर्व में तय रोस्टर के मुताबिक ही सभी दुकानें- प्रतिष्ठान खुलेंगे। सिर्फ शनिवार को खुलने वाले दुकान-प्रतिष्ठान अब शुक्रवार को खुलेंगे। रविवार को पहले भी दवा-दूध छोड़ ज्यादातर दुकानें-प्रतिष्ठान बंद ही रहते थे इसलिए इस दिन को लेकर कोई दिक्कत ही नहीं है।
इसे भी पढ़ें... दो दिन बंदी के बाद फिर खुला गोरखपुर शहर, इन तीन जगहों पर 18 तक रहेगा लॉकडाउन, देखें तस्वीरें