फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New Delhi-Varanasi Vande Bharat will run through Prayagraj route.

Gorakhpur News: नई दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत प्रयागराज रूट से चलेगी

Sat, 09 Dec 2023 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Varanasi Vande Bharat will run through Prayagraj route.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के झूंसी-दारागंज के मध्य अंडरपास संख्या-110 एवं रामनाथपुर-झूंसी के मध्य समपार संख्या-66 पर गर्डर कार्य के लिए ब्लाॅक दिए जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली से 16, 17, 22, 23 एवं 30 दिसंबर को चलने वाली 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
वाराणसी से 16, 17, 22, 23 एवं 30 दिसंबर को चलने वाली 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

-------
नान इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण

गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में दोहरीकरण कार्य के चलते 08 से 12 दिसंबर तक प्री-नान इंटरलॉक और 13 व 14 दिसंबर को नान इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीधाम से 08 दिसंबर को चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी गांधीधाम से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। भागलपुर से 11 दिसंबर को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी भागलपुर से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 09 एवं 10 दिसंबर को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 180 मिनट और 11 से 14 दिसंबर तक 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
मुजफ्फरपुर से 11 दिसंबर को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। देहरादून से 09 दिसंबर को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस देहरादून से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
कटिहार से 11 दिसंबर को चलने वाली 15705 कटिहार-नई दिल्ली एक्सप्रेस कटिहार से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। बरौनी से 08 दिसंबर को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 120 मिनट, 10 दिसंबर को 270 मिनट तथा 11 एवं 12 दिसंबर को 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

-------
नियंत्रित कर चलेंगी ये ट्रेन

पोरबंदर से 08 दिसंबर को चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस नरकटियागंज एवं सगौली के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 10 दिसंबर को चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस कांटी एवं जीवधारा के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

--------
इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

गोरखपुर से 14 दिसंबर को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 13 दिसंबर को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह अमृतसर से 12 दिसंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी। गुवाहाटी से 13 दिसंबर को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
दिल्ली से 12 दिसंबर को चलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से 12 दिसंबर को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

इसी प्रकार बरौनी से 13, 14, 15 दिसंबर को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जाएगी।



-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed