{"_id":"5f2eaf52b641ec21b8420e6b","slug":"new-corona-positives-got-including-doctors-and-pharmacists-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Deoria: देवरिया में डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत मिले 57 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Deoria: देवरिया में डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत मिले 57 नए कोरोना पॉजिटिव
Sat, 08 Aug 2020 07:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 07:27 PM IST
सार
- संक्रमितों की संख्या हुई 1868, एक और संक्रमित की मेडिकल कॉलेज में मौत
- बरहज सीएचसी तीन दिन के लिए सील, सभी स्वास्थ्यकर्मियों की होगी जांच
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देवरिया जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें बरहज, गौरीबाजार सीएचसी के फर्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय और दो एंबुलेंस चालक पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों की संख्या 1868 पहुंच गई है, जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। बरहज सीएचसी, गौरीबाजार सीएचसी को सील कर दिया गया है।
बरहज सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। न्यू पीएचसी नरायनपुर, न्यू पीएचसी तरकुलवा में तैनात दो स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। सलेमपुर के डोलछपरा गांव में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर नगर के सलाहाबाद में एक बुुजुर्ग, एक तीन वर्ष के बच्चे समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएचसी के डॉक्टर निकले पॉजिटिव
सलेमपुर की टीचर्स कॉलोनी में एक युवक संक्रमित मिला है। भाटपाररानी एसबीआई बैंक का एक कर्मचारी जांच में पॉजिटिव मिला है। पिपरा चंद्रभान गांव में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बनकटा के सोहनपुर और बंजरिया गांव के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गौरीबाजार सीएचसी के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर सीएचसी के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो एंबुलेंस चालकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1868 हो गई है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती बरहज के आजाद नगर निवासी एक बुजुर्ग की कोरोना से शुुक्रवार की रात मौत हो गई।
अब तक जिले में 13 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 57 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिस सीएचसी, पीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। उसे सील कर दिया गया।