{"_id":"5f2ea9cbd05a9d619242ef8e","slug":"new-corona-positive-got-including-female-doctors-and-five-health-workers-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: संतकबीरनगर में महिला डॉक्टर और पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 55 मिले नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: संतकबीरनगर में महिला डॉक्टर और पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 55 मिले नए कोरोना पॉजिटिव
Sat, 08 Aug 2020 07:04 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में महिला डॉक्टर और पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 55 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 74 लोग ठीक हुए है। अब तक 1311 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 13 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में 55 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें सीएचसी खलीलाबाद में तैनात महिला डॉक्टर, सीएचसी सेमरियावां में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मी, सीएचसी हैंसर में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी , जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मी और पीएसी का जवान शामिल है।
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक में 18, सेमरियावां ब्लॉक में आठ, मेंहदावल ब्लॉक में पांच, बेलहर कला ब्लॉक में तीन, हैंसर बाजार में चार, नाथनगर में छह,पौली ब्लॉक में दो और सांथा ब्लॉक में नौ लोग पॉजिटिव मिले है। इसमें खलीलाबाद मेें एक ही परिवार के तीन लोग और इसी क्षेत्र के बूधा कला गांव में एक ही परिवार के दो लोग शामिल है।
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक के धर्मसिंहवा के एक ही परिवार के चार लोग शामिल है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1311 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। 13 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 351 लोग एक्टिव है। जबकि 947 लोग ठीक हो चुके है।