{"_id":"60bb8f9567f9300e5179142b","slug":"new-commissioner-ravi-kumar-ng-took-charge-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागत: नवागत कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने संभाला पदभार, रह चुके हैं गोरखपुर के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागत: नवागत कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने संभाला पदभार, रह चुके हैं गोरखपुर के डीएम
Sat, 05 Jun 2021 08:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Jun 2021 08:22 PM IST
सार
नवागत कमिश्नर बोले- कोविड से मंडल के लोगों का बचाव व शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता।
विज्ञापन
कमिश्नर रवि कुमार एनजी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर मंडल के नए कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद अफसरों, कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के साथ ही मंडल के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और बचाव के उपायों आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोरखपुर एवं उसके आसपास के जिलों से वह पूर्व से परिचित हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मंडल वासियों का बचाव एवं शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी विशेष प्राथमिकता होगी। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
बता दें कि कमिश्नर रवि कुमार एनजी दो वर्ष से अधिक समय तक गोरखपुर के डीएम भी रह चुके हैं। 2004 बैच के आईएएस एनजी को वर्ष 2012-13 में गोरखपुर डीएम की जिम्मेदारी मिली थी। वह यहां जीडीए उपाध्यक्ष के पद पर भी रह तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर के अलावा वह मथुरा, आगरा समेत आधा दर्जन जिलों में डीएम रहने के साथ ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पूर्व जल संसाधन मंत्री उमा भारती के निजी सचिव भी रह चुके हैं। वर्तमान में महानिदेशक पर्यटन पद की जिम्मेदारी निभाते समय उनका तबादला गोरखपुर कमिश्नर पद पर किया गया।
चार्ज संभालने के दौरान डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और दोनों एडिशनल कमिश्नर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।