फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new challenge to quarantine people from outside due to Corona

बाहर से आए लोगों को 'क्वारंटीन' करना बनी चुनौती, जांच के बाद ही भाग जा रहे हैं लोग

Tue, 31 Mar 2020 12:29 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Mar 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
new challenge to quarantine people from outside due to Corona
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में बाहर से आए लोगों के क्वारंटीन करना जिला प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है। रात में और सुबह बसों से पहुंच रहे लोग सीधे घर चले जा रहे और फिर समझाने पर भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रहने को तैयार नही हो रहे।

विज्ञापन


उधर कई में प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर में ठहराया भी तो वे रात में या सुबह के वक्त निगरानी में लगाए गए प्रधान व पंचायत सचिव से झगड़ा कर घर भाग गए। प्रशासन के मुताबिक शनिवार को करीब 702 लोग बाहर से जिले में आए। इनमें भटहट ब्लाक में सबसे ज्यादा 87 लोग शामिल है। सभी 1352 ग्राम पंचायतों के प्राथमिक स्कूल और सामुदायिक भवनों में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन


बड़हलगंज ब्लका के बैरियाडीह के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यह स्कूल पास के ही गांव शनीचरा से सटा है। रविवार को एक युवक दिल्ली से आया तो प्रशासन ने उसे अलग रहने के लिए स्कूल भेजा लेगा लेकिन शनीचरा गांव के लोगों ने उसे वहां से भगा दिया जिसके बाद वह घर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मान रहे हैं किसी की सलाह

इसी तरह ब्लाक के ही लखनऊरा में एक दिल्ली तो नौ लोग मथुरा से आए हैं। सभी गांव में ही घूम रहे। स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर उन्हें घर में ही रहने की सलाह दी थी लेकिन वह मान नहीं रहे। ददरी में दो और कल्याण गांव में तीन लोग बाहर से आए।

वे भी क्वारंटीन प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे। इसी तरह पाली ब्लाक के मलउर और नेवास में तो लोगों प्राथमिक विद्यालयों में बने क्वारंटीन सेंटर में हैं लेकिन इटार, रिठुआखोर, बगोहिया, सेमरी, टड़वा, बनकटिया, अलगटपुर और धर्मदास में बाहर से आए 15 से अधिक लोग अपने घर पहुंच गए।

सीडीओ हर्षिता माथुर ने कहा कि जिले के सभी 1352 पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों या सामुदायिक भवनों में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। बाहर से आ रहे लोगों को वहीं पर 14 दिन के लिए रखा जा रहा। उनके सेहत की जांच कराई जा रही।

उनके खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा। सूचना मिली है कि रविवार की रात और सोमवार की सुबह जिले में पहुंचे कुछ लोग सीधे घर चले गए हैं। स्वास्थ्य टीम भेजकर उनकी जांच कराने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन सेंटर लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed