{"_id":"6a24892057576f8c3600a17c","slug":"new-amrit-bharat-will-run-from-gorakhpur-to-cherrapalli-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1346074-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर से चेरापल्ली तक चलेगी नई अमृत भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर से चेरापल्ली तक चलेगी नई अमृत भारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी, दक्षिण भारत में मेडिकल, इंजीनियरिंग और आईटी की पढ़ाई कर रहे छात्रों को बड़ी राहत
गोरखपुर। अमृतसर, बांद्रा और दिल्ली के बाद गोरखपुर से चेरापल्ली (हैदराबाद) तक नई अमृत भारत चलेगी। ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। इस महीने के अंत तक नई अमृत भारत का संचलन शुरू करने की तैयारी है। इसके चलने से दक्षिण भारत के लिए एक और स्थायी ट्रेन मिल जाएगी। इस ट्रेन के चलने से दक्षिण भारत में मेडिकल, इंजीनियरिंग और आईटी की पढ़ाई कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, अमृत भारत की दो रेक गोरखपुर आ गई है जबकि एक रेक हैदराबाद भेजी जा रही है। गोरखपुर से मुंंबई, दिल्ली और चेरापल्ली तक अमृत भारत चल जाने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। गोरखपुर से वर्तमान में मुंबई के लिए छह ट्रेनें चलती हैं, बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। स्लीपर क्लास की वजह से अमृत भारत में अधिक संख्या और कम किराए में यात्री मुंबई तक की यात्रा पूरी कर सकेंगे। वहीं दिल्ली के लिए गोरखपुर से दो जबकि बिहार से सात ट्रेनें जाती हैं। वहीं दक्षिण भारत के लिए महज एक ट्रेन है। एक अमृत भारत चल जाने से यहां जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।