फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   never been such a pleasant weather in month of April in 13 years

वैशाख में फाल्गुन का अहसास: इस बार बदल गया अप्रैल, 13 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा सुहाना मौसम

Tue, 25 Apr 2023 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Apr 2023 02:00 PM IST
सार

आकाश में बादलों के आने-जाने से सूरज की तपिश महसूस ही नहीं हुई। पछुआ हवा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। दिन चढ़ने के बाद भी तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। इस वजह से लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
never been such a pleasant weather in month of April in 13 years
मौसम सुहाना होने पर रामगढ़ताल के किनारे घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बारिश-बर्फबारी और पछुआ हवा की वजह से सोमवार को मैदानी इलाकों में मौसम काफी सुहाना रहा। गोरखपुर जिले में दिन का तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से छह डिग्री कम है। इससे पहले साल 2011 में 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इस तरह पिछले 13 साल में अप्रैल माह में कभी इतना कम तापमान नहीं रहा।

विज्ञापन


दो दिन पहले तक तेज धूप के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार कर गया था। सोमवार को आकाश में बादलों के आने-जाने से सूरज की तपिश महसूस ही नहीं हुई। पछुआ हवा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हैंडपंप और बोरिंग से आ रहा गंदा पानी, पांच लाख लोग पीने के पानी को तरसे
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन चढ़ने के बाद भी तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। इस वजह से लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया। पार्कों के अलावा रामगढ़ताल के पास लोगों की काफी आवाजाही रही। वहीं, रात का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान के बराबर है।
 

बारिश व बर्फबारी से बदला मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि पहाड़ों पर हुई बारिश व बर्फबारी की वजह से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। इस सप्ताह मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और सूरज की तपिश परेशान करेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।



कुछ यूं रहा पिछले दिनों अप्रैल के महीने में अधिकतम पारा

वर्ष अधिकतम तापमान
2011 39.2
2012 40.4
2013 40.5
2014 40.9
2015 39.6
2016 41.0
2017 41.8
2018 39.9
2019 41.4
2020 38.1
2021 42.1
2022 40.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed