{"_id":"6a46d3a54748f494ff0f648f","slug":"ners-arvind-appointed-coach-of-the-junior-indian-handball-team-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1373372-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच बने एनईआर के अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम के कोच बने एनईआर के अरविंद
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के कोच अरविंद कुमार यादव को जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में टीम 15 से 26 जुलाई तक चीन के चुझोउ में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
प्रतियोगिता से पहले भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर तीन से 13 जुलाई तक जमशेदपुर टाटा में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में अरविंद कुमार यादव खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। वर्तमान में अरविंद कुमार यादव पूर्वोत्तर रेलवे में डिप्टी कामर्शियल सुपरवाइजर के पद पर गोरखपुर छावनी स्टेशन पर कार्यरत हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।