फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In NER, Women's volleyball and kabaddi teams will play from this season

Gorakhpur News: एनईआर- इस सीजन से खेलेंगी महिलाओं की वाॅलीबॉल और कबड्डी की टीमें- जुड़ेंगी इस सत्र में

Mon, 24 Jun 2024 04:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
In NER, Women's volleyball and kabaddi teams will play from this season
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का लोगो( सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

पूर्वाेत्तर रेलवे में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। यही वजह है कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे अब खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जा रहा है। इस सत्र से दो नई महिला टीमें जुड़ रही हैं। कबड्डी और वाॅलीबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन शुरू हो चुका है। कुछ दिनों में इनके नाम तय हो जाएंगे।

विज्ञापन


एनईआर पुरुष के साथ ही महिलाओं को खेल में तेजी से प्रमोट कर रहा है। पूर्वाेत्तर रेलवे में अब महिलाओं की कबड्डी और वॉलीबॉल टीमें भी जुडेंगी। यहां पर अभी तक केवल बास्केटबॉल, हैंडबॉल और हॉकी की टीम थी। इसके अलावा कुश्ती, एथलेटिक्स और बैडमिंटन के भी खिलाड़ी यहां पर नियुक्त हैं। अब इसमें कबड्डी और वाॅलीबॉल टीम भी जुड़ जाएगी। ये टीमें 2024-25 इंटर रेलवे सीजन में प्रतिभाग भी करेंगी।
विज्ञापन


छह-छह खिलाड़ियों का चयन
दोनों टीमें बनाने के लिए छह-छह खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है। इनका केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बाकी है। इसके बाद इनके नाम की घोषणा हो जाएगी। शुरुआत में दोनों टीमों में छह-छह खिलाड़ी ही होंगे। इसके बाद इसमें खिलाड़ियों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल खिलाड़ियों के लिए मौका
वॉलीबॉल और कबड्डी का गोरखपुर और आसपास में अच्छा स्कोप है। यही देखकर एनईआर ने इन टीमों का गठन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे में महिला टीमों के बढ़ने से आसपास की लड़कियों में खेलों की तरफ रुझान बढ़ेगा। खिलाड़ियों को मौका मिलेगा तो बाकी लड़कियों को इसमें एक भविष्य की राह दिखेगी।


खेल में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं काफी पीछे हैं, लेकिन अब ये माहौल तेजी से बदल रहा है।

सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे पंकज सिंह ने बताया कि महिलाएं खेल में भी आगे आएं, इसके लिए पूर्वाेत्तर रेलवे में महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सीजन से एनईआर की महिला कबड्डी और वॉलीबॉल टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। कुछ दिनों में टीम की घोषणा कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed