फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NER sent a proposal to run Darbhanga-Lucknow Amrit Bharat train from Gorakhpur

दरभंगा-लखनऊ अमृत भारत ट्रेन: गोरखपुर से भी सप्ताह में एक दिन चलाने की तैयारी, 15 स्टॉपेज होंगे

Mon, 14 Jul 2025 11:52 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 11:52 AM IST
सार

बिहार के मोतिहारी से 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी सभा से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे बोर्ड से मिले संकेत के आधार पर ईसी और एनई रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरभंगा से गोमतीनगर तक कुल 15 स्टॉपेज प्रस्तावित किए गए हैं।

विज्ञापन
NER sent a proposal to run Darbhanga-Lucknow Amrit Bharat train from Gorakhpur
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

दरभंगा से गोमतीनगर (लखनऊ) के बीच गोरखपुर होकर नई अमृत भारत ट्रेन चलाने के लिए रेल प्रशासन ने प्रस्तावित शेड्यूल तैयार कर लिया है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद समय सारिणी जारी की जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के मोतिहारी से 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी सभा से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे बोर्ड से मिले संकेत के आधार पर ईसी और एनई रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरभंगा से गोमतीनगर तक कुल 15 स्टॉपेज प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन


इस ट्रेन को पूर्व में चल रही दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत के समय के अनुसार ही चलाने की योजना तैयार की गई है। इस समय में एनईआर और ईसी रेलवे को पाथ खाली मिल जा रहा है। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन दरभंगा से अपराह्न तीन बजे चलेगी और गोरखपुर से 11:25 बजे छूटकर दूसरे दिन गोमतीनगर सुबह 5 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर 1:50 बजे गोरखपुर से छूटकर रात 10 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी। ट्रेन का स्टॉपेज कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, घोड़ासहन, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, हरीनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम स्टेशन पर होगा। गोरखपुर में यह ट्रेन 15 मिनट तक रुकेगी और अन्य स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज 2 से 5 मिनट ही होगा। इसमें जनरल और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed