फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NER Railways is installing face recognition cameras in crowded areas.

महाकुंभ की तैयारी: इस खास तकनीकी का रेलवे करेगी प्रयोग, भीड़-भाड़ में भी आराम से पहचान लिए जाएंगे अपराधी

Thu, 05 Dec 2024 06:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 06:46 PM IST
सार

प्रयागराज में पूर्वोत्तर रेलवे के दोनों स्टेशनों रामबाग व झूंसी पर 16-16 फेस रिकॉग्नाइजेशन कैमरे लगाए जाएंगे। जीआरपी और आरपीएफ के पोर्टल से जुड़े इन कैमरों की जद में जैसे ही कोई अपराधी आएगा तो कैमरे तत्काल कंट्रोल रूम को अलर्ट मैसेज भेजेंगे।

विज्ञापन
NER Railways is installing face recognition cameras in crowded areas.
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। प्रयागराज में पूर्वोत्तर रेलवे के दोनों स्टेशनों रामबाग व झूंसी पर 16-16 फेस रिकॉग्नाइजेशन कैमरे लगाए जाएंगे। जीआरपी और आरपीएफ के पोर्टल से जुड़े इन कैमरों की जद में जैसे ही कोई अपराधी आएगा तो कैमरे तत्काल कंट्रोल रूम को अलर्ट मैसेज भेजेंगे।

विज्ञापन


आरपीएफ व जीआरपी की स्पेशल टीम लोकेशन के अनुसार मौके पर पहुंचकर अपराधी को दबोच लेगी। इन कैमरों के जरिए चोर-पाकेटमार से लेकर बड़े अपराधियों तक की कमांड सेंटर से ही निगरानी हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रयागराज में जनवरी में लगने वाले महाकुंभ में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे भी अपने स्टेशनों को दुरुस्त कर रहा है। प्रयागराज में एनईआर के दो स्टेशन रामबाग व झूंसी हैं। दोनों जगह एक-एक एक्स्ट्रा प्लेटमफॉर्म बनाने के अलावा एक-एक फुटब्रिज भी बढ़ाया गया है, जिससे कि यात्रियों को आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इन स्टेशनों पर फेस रिकॉग्नाइजेशन कैमरे भी लगाए जाएंगे जो आरपीएफ या जीआरपी के साॅफ्टेवयर में दर्ज अपराधियों की फाेटो से उनकी तलाश करेगा। स्टेशनों परिसर में जैसे ही कोई पंजीकृत अपराधी कैमरे के सामन से गुजरेगा तो कैमरा उसकी पहचान करते हुए उसकी लोकेशन का पीछा करेगा। साथ ही कंट्रोल रूम को अलर्ट मैसेज भी देगा। इससे पुलिस के लिए उस अपराधी की पहचान करना और सरल हो जाएगा।


अयोध्या में भी लगाए गए थे ऐसे कैमरे
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामघाट स्टेशन में कैमरे लगवाए गए थे। अब उसके ही तर्ज पर प्रयागराज में भी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके लिए जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि इससे अपराधियों, जेबकतरों को ट्रेन में चढ़ने से रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed