{"_id":"64f959a52dec6735820222c5","slug":"nephew-beats-uncle-to-death-in-belipar-at-gorakhpur-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बेलीपार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के पीछे सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बेलीपार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
Thu, 07 Sep 2023 10:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बेलीपार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, बेलीपार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:33 AM IST
सार
बेलीपार थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में बेलीपार इलाके के एक गांव में बुधवार को भतीजे ने 60 वर्षीय चाचा की पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि चाचा को भतीजे पर बहू से अनैतिक संबंध का शक था और दोपहर में बहू का पीछा करने लगा। इस दौरान अचानक आए भतीजे से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पति को भतीजे पर बहू से अनैतिक संबंध का शक हो गया था। बुधवार दोपहर में बहू के घर से निकलने पर वह पीछा करने लगे। गांव के समीप एक सुनसान मकान की ओर भतीजा जाता दिखा तो बहू को डांटने लगे। तभी भतीजा आ गया और फिर उसने अपने पति पर हमला कर दिया। जान बचाकर लहूलुहान हालत में वह भागकर घर आए और आपबीती सुनाने लगे।
इसे भी पढ़ें: इंडियन बैंक के 63 खातों से कर्मचारियों ने जालसाजी कर निकाले 10.61 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
इस बीच पट्टीदारी के तीन लोगों ने भी पति पर हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।