फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali women celebrated the festival of Rishi Panchami

नेपाली महिलाओं ने धूमधाम से मनाया ऋषि पंचमी का पर्व, जानिए कैसे होती है पूजन की शुरुआत

Sun, 23 Aug 2020 04:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, नवलपरासी (नेपाल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नवलपरासी (नेपाल)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Aug 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Nepali women celebrated the festival of Rishi Panchami
पूजा-अर्चना करती नेपाली महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

शुक्ल पंचमी के दिन नेपाल में ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को नेपाली महिलाएं धूमधाम से मनाती है। हालांकि इसमें पुरूष हिस्सा नहीं लेते। महिलाएं 365 दातुन से दांतों को साफ कर गाय का गोबर, मिट्टी आदि से इस पूजन की शुरुआत आसपास के नदी, पोखरी, कुंवा आदि पर करती हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्ल पंचमी के दिन नेपाल में हिंदुओं का बड़ा पर्व मनाया जाता है। रविवार के दिन नेपाल की महिलाओं ने इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया। महिलाएं आसपास के नदी, तालाब में स्नान कर इसकी शुरुआत कीं। इस पर्व पर महिलाएं अरुंधती व सप्त ऋषि की पूजा अर्चना करती हैं।
विज्ञापन


नेपाल पंचांग निर्णायक समिति के अध्यक्ष एवं धर्म शास्त्रविद ने बताया कि हरितालिका (तीज) की तरह इस पर्व में पुरुष हिस्सा नहीं लेते। उनका कहना है कि इस पूजा में महिलाएं अरुंधति सहित अत्रि, गौतम, भारद्वाज, जमदग्नि, वशिष्ठ, कश्यप व विश्वामित्र की पूजा अर्चना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुक्ति पाने के लिए इस प्रकार का पूजा किया जाता है, ऐसा धार्मिक विश्वास है। वहीं कोरोना महामारी के कारण ऋषि पंचमी के दिन रविवार को बागमती के किनारे स्नान व भीड़भाड़ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed