फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali PM Oli supporters rally after Traffic normal

नेपाल में आवागमन सामान्य, ओली के समर्थकों ने निकाली रैली

Fri, 05 Feb 2021 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Nepali PM Oli supporters rally after Traffic normal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल में संसद सभा विघटन के विरोध में नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचंड एवं माधव गुट की ओर से बृहस्पतिवार को उग्र प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को हालात सामान्य रहे। प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 157 नेताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया। आवागमन सामान्य रहा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उग्र प्रदर्शन के विरोध में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन) का ओली समूह काठमांडू में नारायणीति दरबार के सामने एक जनसभा किया। इसके अलावा नारायण घाट, पोखरा, बुटवल बीरगंज में ओली समर्थक कार्यकर्ताओं रैली निकाली।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री केपी ओली की नेपाली में रैली को देखते हुए किसी भी स्थिति को काबू में करने के लिए पूरे नेपाल में हाई अर्लट कर रखा है। बताते चले कि बृहस्पतिवार को नेकपा के बंद आह्वान के बाद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए थे और टायरो में आगजनी करते हुए आवागमन को ठप कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए दर्जनों स्थानों पर आगजनी और ट्रको में बसों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी की गई। इस दौरान नेपाल पुलिस ने 157 लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्हें शुक्रवार को रिहा कर दिया गया।


कैंपस पुलिस एसएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य है। रैली को देखते हुए पूरे नेपाल में अलर्ट है। पकड़े गए सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed