फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepali citizens created commotion on the outskirts police alert in Maharajganj

महराजगंज: नेपाली नागरिकों ने सरहद पर किया हंगामा, सतर्क हुई पुलिस

Thu, 21 May 2020 10:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 May 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Nepali citizens created commotion on the outskirts police alert in Maharajganj
प्रदर्शन करते नेपाली नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल जाने की मांग को लेकर गुरुवार की रात 9:00 बजे नेपाली नागरिकों ने सोनौली बॉर्डर पर हंगामा किया। नेपाली नागरिकों ने कहा कि नेपाल जाने की अनुमति दी जाए लेकिन नेपाल प्रशासन ने आने की इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन


इससे आक्रोशित होकर नेपाली नागरिकों ने सरहद पर जमकर हंगामा किया। नेपाली नागरिकों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए भारत और नेपाल पुलिस अपनी अपनी सीमा में सतर्क हो गई।
विज्ञापन


सोनौली बॉर्डर पर पहुंचे एसडीएम नौतनवां जसधीर सिंह, सीओ राजू कुमार साव, एसएसबी के अधिकारी नेपाली नागरिकों को समझाने में जुट गए। अधिकारियों ने कहा कि आप सभी लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर में रहने खाने की व्यवस्था है, जब नेपाली प्रशासन जाने की अनुमति देगा तो यहां से भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आक्रोशित नेपाली नागरिकों का गुस्सा ठंडा हुआ और धीरे-धीरे सोनौली कस्बे में बने क्वारंटीन सेंटर की ओर चले गए। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं सतर्कता बरतते हुए पुलिस सीमा पर तैनात रही।


क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि 150 नेपाली नागरिक बुधवार को यहां पहुचे थे, जिन्हें गुरुवार को नेपाल के अधिकारियों ने प्रवेश देने के लिए आश्वासन  दिया था लेकिन रात 9 बजे तक प्रवेश नही मिला। जिस पर सभी आक्रोशित हो गए और सरहद पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सबको समझा बुझाकर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed