फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal open to climbers with conditions

शर्तों के साथ पर्वतारोहियों के लिए खुला नेपाल, ऐसे मिलेगा अवसर

Tue, 29 Sep 2020 02:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Nepal open to climbers with conditions
पर्वतारोहण अभियान दल। (फाइल फोटो) - फोटो : ani
नेपाल ने पर्वतारोहियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब तीन चीजों को पूरा कर पर्वतारोही ट्रैकिंग के लिए नेपाल जाने जा सकते हैं। नेपाल सरकार के नए नियम के अनुसार पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए विदेश से नेपाल आने वाले पर्यटकों को एक रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें कोरोना से संबंधित पीसीआर 72 घंटे पहले का कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट जरूरी होगी।
विज्ञापन


एक सप्ताह क्वारंटीन के साथ बीमा अनिवार्य रूप में होना चाहिए। पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए नेपाल आने पर इन शर्तों का पालन करने के लिए नेपाल सरकार ने मानक 2020 में प्रावधान किया है। जिसके लिए कैबिनेट ने 26 सितंबर को मापदंड की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को कैबिनेट सचिव मोहन दत्त कार्की ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पर्यटकों को कम से कम सात दिनों के लिए क्वारंटीन रहने के लिए होटल बुकिंग दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर पांच हजार प्रति व्यक्ति कोरोना संबंधित उद्देश्यों के लिए बीमा और पर्यटकों को नेपाल में प्रवेश करने के बाद कम से कम सात दिनों के लिए होटल क्वारंटीन में रहना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल क्वारंटीन की अवधि के पांचवें दिन, पीसीआर परीक्षण में  रिपोर्ट निगेटिव है, तो वह ट्रेकिंग या पर्वतारोहण के लिए जा सकता है। लेकिन यदि परिणाम सकारात्मक है, तो यह मानदंड में उल्लेखित है कि आपको नकारात्मक होने तक एक अवधि के लिए होटल क्वारंटीन में रहना होगा।  इसी तरह, एक ट्रैकिंग या पर्वतारोहण टीम के सदस्य को कम से कम एक लाख रुपये का बीमा के साथ नेपाल स्वास्थ मंत्रालय द्वारा स्वीकृत स्वास्थ संबंधी मापदंड का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed