Corona Alert: नेपाल के मंत्रियों ने सीमा पर की कोरोना संक्रमण की समीक्षा, सावधानियां बरतने के दिए निर्देश
आंतरिक व कानून मंत्री तिलक राम शर्मा ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से कपिलवस्तु के सीमा पर चाकर चौड़ा में भंसार की सुविधा दी जाएगी। इससे प्रतिदिन करीब 500 वाहनों को भारत और नेपाल की सीमा में प्रवेश की अनुमति मिल जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के मंत्रियों के दल ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा के क्षेत्रों में जाकर कोविड संक्रमण पर नियंत्रण के लिए समीक्षा की। भारतीय सीमा में कोविड संक्रमण लगातार बढ़ने पर उन्होंने नेपाल पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने नेपाली अधिकारियों से सीमा पर सुरक्षा पर भी बातें कीं।
नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के आंतरिक तथा कानून मंत्री तिलक राम शर्मा एवं आर्थिक मामला तथा सहकारी राज्यमंत्री सुषमा यादव के साथ अधिकारियों के दल ने शनिवार सुबह नौ बजे कपिलवस्तु सीमा के पार नेपाल के चाकर चौड़ा में कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी हासिल ली।
उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में कोरोना संक्रमण की जानकारी ली। उन्होंने बढ़नी सीमा के पार नेपाल के कृष्णानगर और खुनुवा सीमा के पार मरजादपुर में जाकर भी जानकारी ली। आंतरिक तथा कानून मंत्री तिलक राम शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण एक चुनौती से इससे निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्कता बरती जाए।
कम करेंगे कपिलवस्तु और लुंबिनी की दूरी
आंतरिक व कानून मंत्री तिलक राम शर्मा ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से कपिलवस्तु के सीमा पर चाकर चौड़ा में भंसार की सुविधा दी जाएगी। इससे प्रतिदिन करीब 500 वाहनों को भारत और नेपाल की सीमा में प्रवेश की अनुमति मिल जाएगी। यहां भंसार की सुविधा होने से कपिलवस्तु से लुंबिनी आने-जाने वालों दूरी कम हो जाएगी। इस दिशा में सार्थक पहल की जाएगी। फिलहाल दोनों देशों के बीच 5000 के सामान का भंसार होता है और एंबुलेंस जाने की छूट मिलती है।