{"_id":"5fe328c5295c76535569bc74","slug":"nepal-janata-samajwadi-party-protest-against-prime-minister-oli","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: जनता समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: जनता समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ जताई नाराजगी
Wed, 23 Dec 2020 04:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Dec 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में संसद सभा भंग करने को लेकर स्थानीय नागरिको में प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ काफी आक्रोश है। भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा कस्बे में जनता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर विधायक संतोष पांडेय के नेतृत्व में जनता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भैरहवा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कस्बे में जनसभा हुई। विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी में सरकार नेपाल की जनता को दवा और भोजन उपलब्ध नहीं करा पा रही है। पूर्ण बहुमत की सरकार को भंग कर अल्प समय में चुनाव करना जनता के ऊपर बोझ डालना है। यह ठीक कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि सीपीएन (माओवादी) की कमरे की राजनीति ने देश के लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने बताया कि मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। न्यायालय पर लोगों को भरोसा है। संसद विधटन कर प्रधानमंत्री राष्ट्र को पीछे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान किस्मत बिके, अताउल्लाह, प्रशांत गुप्ता, महेंद्र यादव, ओम प्रकाश, पूर्व मंत्री मोहम्मद वकील, उज्ज्वल पोखरेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन