फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal gets ambulance with support of Indian government

भारत सरकार के सहयोग से नेपाल को मिला एंबुलेंस, गरीबों को मिलेगी मदद

Fri, 26 Feb 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Nepal gets ambulance with support of Indian government
एंबुलेंस - फोटो : पिक्साबे
भारत सरकार के सहयोग से नेपाल भारत अवध मैत्री समाज रूपेंदही के विशेष पहल पर एक अत्याधुनिक एंबुलेंस भैरहवां के नथ मल गिनिया देवी ट्रस्ट को दिया गया। जिसका उपयोग गरीब नागरिकों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

 
नेपाल भारत अवध मैत्री समाज रूपेनदही के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एंबुलेंस नेपाल को अनुदान दिया गया है, भारतीय दूतावास और नेपाल भारत मैत्री संघो के माध्यम से सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर सिद्धार्थनगर पालिका भैरहवा के कार्यवाहक अध्यक्ष उमा काफले, ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण प्रसाद अग्रवाल, चेतन पंत सहित तमाम नागरिक मौजूद रहे।


 

नेपाल के राम भक्तों ने 1,14,000 रुपये का समर्पण निधि सौंपा

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान में निधि संग्रह नौतनवां के टोली को शुक्रवार को फोन कर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के राम भक्तों ने निधि सौंपी है। इसमें बुजुर्गो युवाओं और महिलाओं ने अपना योगदान दिया।

बता दें कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान में निधि संग्रह के लिए निकले हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडेय की टोली को शुक्रवार को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भैरहवा से फोन कर रामभक्तों ने उनको बुलाया और 1,14,000 रुपये निधि सौंपी। रुपंदेही जिले के निधि सौंपने वाले राम भक्तों में मुख्य रूप से सुधीरा 51000 रुपये, आरती कौशल 21000, देवेंद्र यादव 21000, अनिल कुमार व सुनील कुमार कौशल 21000, इस तरह से कुल 1,14, 000 रुपये की धनराशि देकर सहयोग किया। इस दौरान टोली में मुख्य रूप से बाबा शिव नारायण दास श्रीराम जानकी मंदिर महंत सोनौली, बाबा श्रीबालक नाथ, जगदीश साहनी, ओम प्रकाश वरुण, राधेश्याम गुप्ता आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed