फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal Bus Accident Tourists from South India had left for Nepal in three vehicles from Gorakhpur

Nepal Bus Accident: गोरखपुर की गाड़ी से नेपाल के लिए निकले थे महाराष्ट्र के पर्यटक, चालक समेत 10 लापता

Fri, 23 Aug 2024 01:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Aug 2024 01:54 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि 14 शव अभी तक नदी से निकाले जा चुके हैं। वहीं चालक समेत 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Nepal Bus Accident Tourists from South India had left for Nepal in three vehicles from Gorakhpur
नेपाल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के लोगों का एक दल गोरखपुर से नेपाल तीर्थ और पर्यटन के लिए गया था। केशरवानी ट्रेवल्स की एक बस और दो वोल्वो से ये सभी यात्री नेपाल के लिए गोरखपुर के निकल थे। कल रात में पोखरा से काठमांडू के लिए जा रहे थे। नेपाल के मुगलिंग से पांच किलोमीटर पहले ये हादसा हो गया।

विज्ञापन

हादसे में मृतकों के शव को नेपाली प्रशासन खोज रही है। कुछ शव के मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 15 शव अभी तक नदी से निकाले जा चुके हैं। चालक समेत 10 लोग लापता हैं। सभी यात्रियों के साथ चालक की तलाश की जा रही है। साथ चल रही वोल्वलो के यात्री सकुशल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। पोखरा से काठमांडू जाने वाली बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस राहत बचाव में जुटी है।

विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने पुष्टि की, UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा है कि नेपाल की घटना के संबंध में हम संपर्क स्थापित कर यह पता लगा रहे हैं कि क्या इसमें प्रदेश का कोई व्यक्ति शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed