फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal border opened after three days, movement started, was sealed on Tuesday due to elections

सोनौली : तीन दिन बाद खुली नेपाल सीमा, आवाजाही शुरू, चुनाव के चलते मंगलवार को किया गया था सील

Sat, 14 May 2022 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली (महराजगंज)
अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली (महराजगंज) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 May 2022 03:41 AM IST
सार

सीमा खुलते ही आवागमन शुरू हो गया, जिससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट ललित मोहन डोभाल ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र रूपनदेही जिले में मतदान संपन्न होने के बाद यात्री आवागमन शुरू हो गया है।
 

विज्ञापन
Nepal border opened after three days, movement started, was sealed on Tuesday due to elections
सोनौली बार्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र चुनाव के मद्देनजर तीन दिन से सील भारत-नेपाल सीमा शुक्रवार शाम सात बजे आवागमन के लिए खोल दी गई। सीमा खुलते ही आवागमन शुरू हो गया, जिससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली। एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट ललित मोहन डोभाल ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र रूपनदेही जिले में मतदान संपन्न होने के बाद यात्री आवागमन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


नेपाली प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा को मंगलवार रात सील किया था। केवल नेपाली नागरिकता वाले व्यक्तियों को नेपाल में प्रवेश दिया जा रहा था। भारत आने वाले लोगों को भारत में प्रवेश दिया जा रहा था। सीमा सील होने के कारण स्थानीय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रूपनदेही जिले के सहायक जिलाधिकारी कमल प्रसाद पांडेय ने बताया कि मतदान के कारण भारत से नेपाल में प्रवेश पर रोक थी। एंबुलेंस की आवाजाही पर रोक नहीं थी। शुक्रवार शाम सात बजे मतदान के बाद सीमा पर आवागमन सामान्य हो गया। 
विज्ञापन


अवैध रास्तों से जा रहे लोगों की पिटाई
भारत-नेपाल सीमा पर भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। खासकर जो नेपाल में कारोबार करते हैं, और किसी कार्य से भारत आ गए थे, वे नेपाल जाने के लिए सीमा पर पहुंच गए थे। नेपाल पुलिस ने दो नंबर गली के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर रहे कुछ लोगों को पीटा भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरहद पर परेशान रहे पर्यटक 
सोनौली सीमा सील होने से भारतीय पर्यटकों समेत दोनों देशों के आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारत से अपने साधन से नेपाल जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। भारतीय सीमा में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन लेकर पहुंचे लोग खासे परेशान रहे। उधर, नेपाली नागरिकों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। जिनके पास परिचयपत्र या किसी तरह का प्रपत्र नहीं था, उन्हें नेपाल में प्रवेश नहीं मिला। पशुपतिनाथ मंदिर जाने के लिए सोनौली सीमा पर पहुंचे पर्यटकों को नौतनवां स्थित मां बनेलिया मंदिर सहित आसपास के लॉज और गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा। 

भारत-नेपाल से लगी सीमा पर जांच
सशस्त्र सीमा बल के जवानों व पुलिस ने नेपाल में मतदान के दिन शुक्रवार को चौकसी बढ़ा दी। आनेजाने वालों की सघन जांच हुई। सशस्त्र सीमा बल के जवान व पुलिस खनुआ, त्रिलोकपुर घाट, मुर्दहिया घाट आदि स्थानों पर सघन जांच की। खनुआ चौकी प्रभारी रामरतन यादव व सशस्त्र सीमा बल बीओपी हरदीडाली के इंस्पेक्टर गुलाबचंद जाडेजा, गिरधारी लाल जांच में जुटे रहे। संवाद


नेपाल के गृह मंत्री ने किया मतदान
नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव में नेपाल के गृह मंत्री बाल कृष्ण ने अपने गृह जनपद रूपनदेही के तिलोत्तमा वार्ड नंबर आठ स्थित ज्योति आधारभूत स्कूल में बने बूथ पर मतदान किया। वह नेपाली कांग्रेस पार्टी के प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने कहा कि चुने गए जनप्रतिनिधि जनता के सेवक के रूप में काम करें। कहा कि नेपाल समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed