फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Negligence in disposal of cases, now I will take feedback myself

Gorakhpur News: तहसील दिवस में बोले डीएम, मामलों के निस्तारण में हो रही लापरवाही, अब मैं खुद लूंगा फीडबैक

Sun, 03 Dec 2023 07:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Dec 2023 07:06 AM IST
विज्ञापन
Negligence in disposal of cases, now I will take feedback myself
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा के रामप्रीत हों या फिर सहजनवां से आए जोगिंदर। सबके जुबां पर एक ही दर्द था कि साहब प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। यह सुनकर डीएम कृष्णा करुणेश भी नाराज हो गए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों से नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर तहसील दिवस में आए मामलों का निस्तारण करें, नहीं तो कार्रवाई होगी। उन्होंने निस्तारित कराए गए आख्या का फीडबैक डीएम कार्यालय से भी लेने का आदेश दे दिया है। डीएम ने साफ कहा कि दोबारा कोई फरियादी आया तो लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सदर तहसील में डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फरियाद सुनने पहुंचे थे। कुल 115 मामले सामने आए, जिनमें ज्यादातर ऐसे थे, जो दोबारा प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे थे। पांच मामलों का त्वरित निस्तारण तो कर दिया गया, लेकिन मामलों के दोबारा आने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ कहा कि दोबारा मामला आने का मतलब है कि कार्रवाई में लापरवाही बरती जा रही है, जिस वजह से आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के रजिस्टर पर अंकित निस्तारण आख्या का फीड बैक उनके कार्यालय के माध्यम से कराया जा रहा है। फीडबैक में यह भी जानकारी ली जा रही कि प्रार्थना पत्र देने के बाद कितने दिनों के बाद राजस्वकर्मी प्रकरण के निस्तारण के लिए मौके पर गए। फीड बैक में गलत रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के रजिस्टर पर अधिकारियों द्वारा फीड बैक अंकित न होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है और जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त व समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। पैमाइश प्रकरणों में संबंधित थाने की पुलिस फोर्स अनिवार्य रूप से रहे। अधिकारीगण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर निस्तारण सुनिश्चित करें।

चौरीचौरा तहसील दिवस में नहीं गए अधिकारी, कटेगा वेतन
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में चौरीचौरा तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई अधिकारी नहीं पहुंचे। कमिश्नर ने गैरहाजिर सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
उन्होंने सीडीपीओ सरदारनगर, सीडीपीओ ब्रम्हपुर, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता लघु सिंचाई तथा सहायक अभियंता सिंचाई (बाढ़) के वेतन काटने के साथ ही भविष्य में किसी कारणवश अनुपस्थित रहने पर पहले संबंधित अधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया।


सुनवाई के दौरान पीड़िता पुष्पादेवी पुत्री मिश्रीलाल गुप्ता नगर पंचायत मुंडेरा बाजार वार्ड केवटली परगना हवेली द्वारा बताया गया कि रामपुर के गामा उर्फ गामा मौर्य द्वारा भूमि खरीदने पर पूरा पैसा देने के बावजूद बैनामा कराने से मना किया जा रहा है। कमिश्नर ने मामले के निस्तारण का आदेश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 154 मामलों की सुनवाई के पश्चात 05 मामलों का मौके पर ही निस्तारित करते हुए और अन्य मामलों को यथाशीघ्र निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कमिश्नर ने मंडल के सभी अफसरों के साथ बैठक कर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed